Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कोयलांचल में गणेश पूजा की धूम रही,बीसीसीएल सीएमडी के आवास में हुई गणेश पूजा तो तेलीपारा में भक्तों ने गणेश जी को चढ़ाई 51 के लड्डू

 



धनबाद : कोयलांचल में गणेश चतुर्थी पर गजानन की पूजा की धूम दिखी। भक्तों ने पूरे भक्ति भाव से भगवान गणेश की पूजा अर्चना किया। सिद्धिविनायक गणेश जी की प्रतिमा पूजा पंडालों और आवास में स्थापित की गई है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी  सिमलडीह तेलीपाड़ा  में भक्तों के द्वारा गणेश जी को 51 किलो के लड्डू चढ़ाया गया है, यहां मेले का भी आयोजन किया गया है।


बीसीसीएल सीएमडी के आवास में भी पूरे भक्ति भाव श्रद्धा के साथ गणेश पूजा मनाया गया। जहां बीसीसीएल कर्मचारीयो, पदाधिकारीयो के अलावा शहर के गणमाण्य लोग भी उपस्थित हुए। बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता ने कहा गणेश जी सिद्धिविनायक है और उनके आशीर्वाद से ही हम लोग किसी भी कार्य में सफल होते हैं ,धनबाद एवं बीसीसीएल पर उनकी कृपा बनी रहे यही हम लोग मनोकामना करते हैं।


माता के दरबार शक्ति मंदिर में भी मनी गणेश चतुर्थी

शक्ति मंदिर में पूरे विधि विधान से गणेश जी की पूजा हुई।पूजन पण्डित बलमुकुंद  एवं मुकेश पाण्डय  ने कराया। आज के यजमान  अरुण भण्डारी एवं धर्मपत्नी रेणु भण्डारी थी । सर्वश्री उपाध्यक्ष राजीव सचदेव ,संयुक्त सचिव सुरेंद्र अरोड़ा,सह कोषाध्यक्ष साकेत साहनी, सोमनाथ प्रूथी,विनोद आहूजा,राकेश आनन्द, राकेश रेवाड़ी,पूरणचंद झाम,दीपक चोपड़ा, दिनेश पुरी सह प्रबन्धक गौरव अरोड़ा,राजन गंडोतरा,जितेंद्र मालाकर,धर्मेन्द्र कुमार,सतेन्द्र मालाकार, सेवादार जसवंत मिश्रा,रितेश कुमार,रणजीत कुमार,केदारनाथ,गौरव कुमार,तिवारी जी ,दिलीप कुमार एवं अन्य भक्त उपस्थित थे। 



Post a Comment

0 Comments