Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की बैठक में वक्ताओं ने कहा की युवा वर्ग को अपने मातृभाषा के अधिकार के लिए बहुत बड़ा आंदोलन करना होगा

 


Dhanbad: झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की एक बैठक उच्च विद्यालय के प्रांगण में भोलानाथ रजवाड़ के अध्यक्षत में हुई।  सभा में सभी वक्ताओं  ने कहा कि झारखंड में बांग्ला भाषा मूल भाषा है और इस भाषा में ही बांग्ला पणजी के अनुसार सभी झारखंड के मूलवासी शादी विवाह पूजा पाठ आदि करते आ रहे हैं इस भाषा की रक्षा करने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। विशेष करके युवा वर्ग को अपने मातृभाषा के अधिकार के लिए एक बहुत बड़ा आंदोलन करना होगा। तभी हम अपने मौलिक अधिकार को हासिल कर पाएंगे। झारखंड में अल्पसंख्यक आयोग का जो गठन हुआ। झारखंड राज्य अलग होने के बाद इसके पहले सभी सरकारों ने अल्पसंख्यक आयोग में बांग्ला भाषा को उचित स्थान दिया था लेकिन 10 सितंबर को जो घोषणा हुई उसमें बांग्ला भाषा को कहीं भी जगह नहीं दिया गया।


इसके विरोध में पूरे झारखंड में हम लोग को आंदोलन करना होगा। तभी हम सरकार को दिखा पाएंगे की बंगला छोड़कर झारखंड में कोई सरकार नहीं चल पाएगा। सभा के बाद एक विशाल मसाल जुलूस निकाला गया। जिसमें मुख्य रूप से संस्थापक बेगू ठाकुर, राजीव मुखर्जी, भक्ति पाल, छोटन चटर्जी, मेघनाथ गोराइ, मनोज घोष, सनातन मंडल, दीनू रजवाड़, विधान मंडल दिलीप मंडल तारक प्रमाणिक नवीन गोराई पवन मंडल प्रवीण पाल अजीत पाल सौरभ पाल रामु मंडल आदि और ग्रामीण लोग मौजूद थे। 



Post a Comment

0 Comments