Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धैया जैन मंदिर में पर्युषण पर्व कल से, ग्वालियर से आये पंडित मुन्नालाल जैन के सानिध्य में होगा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न



Dhanbad। 19 सितंबर से  पर्युषण पर्व प्रारम्भ हो रहा है। धैया जैन मंदिर में पूरा पर्युषण पर्व गवालियर से आये पंडित मुन्ना लाल जैन के सानिध्य में होगा । मन्दिर के प्रमोद जैन ने बताया की19 सितंबर से 28 सितंबर प्रतिदिन प्रात 7 बजे अभिषेक शांतिधारा और पूजन  होगा और संध्या 7 बजे सामूहिक आरती, संध्या 7.45 बजे प्रवचन, संध्या 8 बजे जैन महिला समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। 25 सितंबर को  संध्या 4 बजे धूपदशमी, 28 सितंबर संध्या 4 बजे अनंत चतुर्दशी का बृहत अभिषेक और 30 सितंबर प्रात 7 बजे से अभिषेक, शांतिधारा और नित्य पूजन के साथ क्षमावणी की पूजा होगी ।संध्या 4 बजे श्री जी का अभिषेक तत्पश्चात सामूहिक वात्सल्य भोजन का आयोजन किया जाएगा। 




Post a Comment

0 Comments