Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा कोयला व गौ तस्करों के चंदे से हो रही है, विधायक ढुल्लू महतो और राज सिन्हा पर लगाया गंभीर आरोप

 


Dhanbad। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने भाजपा की संकल्प यात्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि  बाबूलाल मरांडी धनबाद जिला प्रशासन और एसएसपी पर सरकार की अगुवाई करने की बात कर रहें हैं जबकि कोयला व गौ तस्करों के चंदे से संकल्प यात्रा  कार्यक्रम किया जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी  ने अपने सिद्धांत और इमानदारी को ताक पर  रखकर धनबाद के कुख्यात माफिया परिवार से समझौता कर लिया हैं जिस खुनी परिवार ने कांग्रेस नेता स्व सुरेश सिंह और नीरज सिंह की दिन दहाड़े हत्या किया। आज वही परिवार के हाथ से खुनी तलवार थाम रहे हैं। ये वही मरांडी जी हैं जो माफियाओ पर मुख्य मंत्री रहते नकेल कसने का दंभ भरते थें आज नतमस्तक हैं ये वही प्रथम मुख्यमंत्री  हैं जिन्होने कहा था कुतुबमीनार से कूदकर जान दे देंगे मगर भाजपा  में नही जाएगें। ये वही प्रथम मुख्यमंत्री  हैं जिन्होने डोमिसाइल की आग मे पुरे झारखण्ड को झोंक दिए थें। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा बाबूलाल जी पुराने एक हजार की नोट की तरह हैं अब किसी काम के नही हैं।भाजपा संकल्प यात्रा के नाम पर घोटाला बाजों और कोयला और पशु तस्करों से पैसा लेने की अगुआई कर रही है। संकल्प यात्रा का सारा खर्चा कोयला, पशु तस्कर और GST तस्कर उठा रहें हैं। धनबाद में अगर कोयला तस्करी हो रही हैं तो बाबूलाल मरांडी जी और उनकी पार्टी के लोग सड़क पर उतरकर उसे बंद क्यों नहीं करते है, अगर ऐसा है तो? खोखला आरोप लगाने से नहीं होगा। बाबूलाल मरांडी और भारतीय जनता पार्टी अपने गिरेबान झांक कर देखे। भाजपा कार्यकाल में विधायक ढुल्लू महतो  हजारों करोड़ रूपए का अवैध धंधेबाजों को संरक्षण दे कर हजारों - करोड़ का मालिक बन गए। धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह चुप्पी साधे हुए हैं, विधायक राज सिन्हा तमाम आउटसोर्सिंग में वसूली के कार्यों में लगे हुए है। संकल्प यात्रा का सारा खर्चा अवैध धंधेबाजों ने उठाया है। कौन है ये जीटी रोड के मिश्रा जी, जीटी रोड का नीरज कोयला तस्कर जो पूरे भाजपा के संकल्प यात्रा के खर्चा का भर उठाए हुए हैं। कौन है GST का घोटाले बाज (मिश्रा, पांडे, नीरज) आखिर सांसद पशुपति नाथ सिंह क्या कर रहे हैं। वे विपक्ष की भूमिका में क्यों नहीं है अगर कोयला तस्करी हो रही है, झूठ की बुनियाद पे खड़ा है।संतोष सिंह का कहना है जो भी तस्करी हो रही है वह भाजपा के लोग उस तस्करी में शामिल हैं। जो भी गौ तस्करी कोयला तस्करी व घोटाला हो रहा हैं इन सब में भाजपा के लोग शामिल हैं। अगर भाजपा नेताओं में दम है तो सीबीआई जांच करा ले इस मामले पर।



Post a Comment

0 Comments