Dhanbad: अपने संकल्प यात्रा के दौरान बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री सहनेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गोल्फ ग्राउंड में धनबाद विधानसभा के कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यों का बखान करते हुए जमकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं, किसानों और मजदूरों के लिए काम किया वही हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य को लूटने का काम किया। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है सबसे भयावह स्थिति कोयलांचल की है जहां वीडियो और वॉइस मैसेज भेज कर रंगदारी मांगी जा रही है , ठेले खोमचा व वालों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है सूचना देने पर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। अपराधी बेखोफ होकर राज्य में अपना कारोबार कर रहे हैं और पुलिस वसूली में लगी है। बड़े-बड़े ट्रैकों में भरकर यहां का कोयला बालू बनारस के मंडी में बेचा जा रहा है और उसका हिस्सा हेमंत सरकार तक पहुंच रहा है। बिना पैसे के सरकारी दफ्तरों में काम नहीं होता। हेमंत पत्थर, जमीन माफिया से खुद मिले हुए हैं। ईडी की करवाई से बचने के लिए वह हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे हैं उन्हें डर लग रहा है जबकि झामुमो वाले कहते थे हेमंत है तो हिम्मत है। बालू और कोयला चोर को बचाने के लिए दिल्ली से महेंगे वकील मां गाये जा रहे हैं। पिछले 6 महीने में 23 व्यवसाययों की की हत्या हुई है। 23 में से नौ ने पुलिस को इन्फॉर्म किया था अगर पुलिस उन्हें प्रोटेक्शन देती तो शायद वह बच जाते हैं 2024 में जब बीजेपी की सरकार बनेगी तो सभी भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों पर जांच बैठाया जाएगा। कोई बचेगा नहीं। राज्य में जो भी अच्छा काम हुआ सब बीजेपी के बदौलत है।
बीजेपी के सरकार में राज्य में सड़कों का जाल बिछा, जिसके चलते हम प्रदेश में कहीं भी आसानी से आ जा सकते हैं पहले जहां कुछ लोगों के ही खाते बैंकों में हुआ करते थे वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन खाते के माध्यम से गरीबों को बैंकों से जोड़ा और उनके खातों में केंद्र सरकार का अनुदान पहुंचाया। कोरोना कल में जब लोग दहशत में थे हवाई जहाज और ट्रेन बंद थी उस वक्त भी उन्होंने लोगों के खाते में पैसे भेजे और 5 किलो अनाज मुक्त दिया। देश की माता और बहनों को रक्षाबंधन पर ₹200 का सब्सिडी, उज्ज्वला योजना में मिलाकर कुल ₹400 का पहुंचाया। उनकी योजना 75 लाख लोगों को उज्ज्वला कनेक्शन देने की है। जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता का वास होता है इसको चरितार्थ करते हुए उन्होंने लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक लाया है। विधायक राज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज बाबूलाल मरांडी से जब झरिया से बरमसिया के रास्ते कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे थे , तब करीब 50000 लोगों ने उनका रास्ते में स्वागत किया आज धनबाद के गरीब, मजदूर, व्यवसायी सभी इस सरकार से त्रस्त है।
एक बुजुर्ग कह रहे हैं कि सरकार के कान पर जू नहीं , रेंगर हा है जबकि रंगदारी लूट का माहौल बना हुआ है। अपराधियों में प्रशासन का कोई खौफ नहीं हेमंत सोरेन ने युवाओं पारा शिक्षकों , सभी को छलने का काम किया है। एक बार फिर राज्य बाबूलाल मरांडी के तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है। सांसद पीएन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संकल्प यात्रा में लोगों के उत्साह को देखते हुए साफ लग रहा है कि राज्य के लोग परिवर्तन चाहते हैं। बाबूलाल जी ने 50 किलोमीटर दूर मैथन से धनबाद में पानी पहुंचाकर आम लोगों को पीने का पानी करवाया। बाबूलाल के शासन में विधि व्यवस्था कठोरता के साथ अपराधियों से निपटती थी उसको मैं बखूबी जानता हूं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री का जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, बैंक मोड़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, मारवाड़ी समाज राजपूत विचार मंच, ब्राह्मण महासभा, विश्वकर्मा समाज चित्रगुप्त परिवार, सिख समाज के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। मौके पर संकल्प यात्रा के प्रमंडलीय संयोजक गणेश झा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रियंका पॉल, पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल, संजय झा एवं अन्य लोग मौजूद थे।





.jpeg)
.jpeg)
0 Comments