धनबाद। जीटी रोड पर वाहनों से डीजल चोरी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।दोनों की गिरफ्तारी बीती रात बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ा पीपल के पास से हुई। सिटी एसपी अजीत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीती रात वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बर्वाअड्डा थाना क्षेत्र में अपराध की मंशा के साथ कुछ अपराधी घूम रहे हैं। एसएसपी के निर्देशानुसार छापामारी की गयी जहां दो व्यक्ति स्विफ्ट डिजायर में थे। पुलिस को देखने भागने की फिराक में थे जिन्हे पुलिस द्वारा उन्हें खदेड़ कर पकड़ा गया। साथ ही कार को जप्त कर लिया गया। उन्होंने बताया दो अपराधियों में एक संतोष हाजरा सरायढेला थाना क्षेत्र और दूसरा दीपक कुमार सिंह केंदुआडीह क्षेत्र का रहनेवाला है। इनका मुख्य पेशा जीटी रोड पर वाहनों से डीजल चुराना है। तलाशी लेने पर इनके पास से एक देशी पिस्टल, छह जिन्दा गोली, दो मोबाईल बरामद हुआ है।पूछताछ में सामने आया कि दीपक पर पूर्व के पांच कांड दर्ज हैं। अभीतक यही बात सामने आई है कि ये वाहनों से डीजल चोरी कर बेचते हैं। इनके और भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments