Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जदयू प्रदेश के वरीय नेता रामाधार शर्मा के निधन पर जिला जनता दल यू ने जताया गहरा शोक


धनबाद। जिला जनता दल यू० के जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह ने एक ब्यान जारी कर  प्रदेश के वरीय नेता धनबाद निवासी  रामाधार शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। आज निरसा बराकर स्थित अपने आवास पर उनका निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे। उनके निधन से धनबाद सहित पूरे झारखण्ड में पार्टी ने शोक की लहर है। उनके निधन से खासकर पार्टी के सर्वमान्य नेता बिहार के मुख्यमंत्री काफी चिन्तित एवं व्यथतीत है। रामाधार शर्मा एवं श नीतीश कुमार एक अच्छे दोस्त थे। नीतीश कुमार उनके बराकर आवास पर बहुत बार गये थे।

ये रहे मौजूद

शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से पार्टी के जिला अध्यक्ष  पिन्टु कुमार सिंह,  राम स्वरूप यादव, दीप नारायण सिंह, गुलाब महतो, सुशील कुमार सिंह, हसीब खान, राजु कुमार सिंह, सुभाष राय, धनलाल दूबे, शशिकान्त सिंह, महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा पाण्डेय, के०बी० सहाय, रूपेश पासवान, झप्पू सिन्हा, मुन्ना सिन्हा, बबलु मोदक, टोनी सिंह, राज कुमार पाण्डेय इत्यादि शामिल थे।




Post a Comment

0 Comments