Hot Posts

6/recent/ticker-posts

संगठित गिरोह के तीन सदस्य पिस्टल,सिक्सर,भारी संख्या में कारतूस के साथ गिरफ्तार, रेलवे में काम करने वाले कम्पनी से मांगी थी रंगदारी की मोटी रकम अन्य अपराधियों को भी किया गया चिन्हित, एसएसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

 


Dhanbad: धनबाद में संगठित गिरोह सक्रिय है।संगठित गिरोह के अपराधी व्यव्सायी वर्ग,बड़े ठिकेदार को रंगदारी को लेकर अपना निशाना बना रहे है।जिससे व्यवसायी वर्ग डरे हुए है वही पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते आ रहे है।हाल के दिनों में एसएसपी संजीव कुमार ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक कर पूरी सुरक्षा देने का आश्वासन दिया था।जो अब सामने दिखने लगा है।धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।तोपचांची थाना क्षेत्र में रेलवे का काम करने वाली NCPL कम्पनी के अधिकारियों से रंगदारी की मोटी रकम की मांग अपराधियों ने किया था। संगठित गिरोह के तीन सदस्यों को हथियार भारी संख्या में जिंदा कारतूस,मोबाइल, बाइक के साथ पकड़ने में सफल हुई है। पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल,3 सिक्सर,1 देशी कट्टा,22 जिंदा कारतूस,मैगजीन,4 मोबाइल,बाइक जपत किया है।पकड़े गए अपराधी में मो कयूम हासमी,इमरान खान भूली थाना पाडरपाड़ा और मिट्टू सिंह धनसार थाना क्षेत्र का रहने वाला है।  मो कयूम हासमी,इमरान खान का पुर्व से आपराधिक इतिहास है। एसएसपी संजीव कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दिया। एसएसपी ने कहा कि तोपचाची थाना क्षेत्र NCPL कम्पनी  रेलवे का काम कर रही है।जिससे संगठित गिरोह के सदस्यों ने रंगदारी की मोटी रकम की मांग की थी।रंगदारी नही देने पर बुरा अंजाम NCPL कम्पनी के अधिकारियों को भुगतने की धमकी दी थी। कम्पनी के अधिकारियों ने इसको लेकर तोपचाची पुलिस और पुलिस के वरीय अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग किया था। शिकायत के बाद पुलिस जांच शुरू की।ग्रामीण,सिटी एसपी खुद मौके पर पहुच जाँच पड़ताल, पूछताछ शुरू किया।जिसके बाद अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली है।ये सभी संगठित गिरोह के सदस्य है।इनके अन्य साथियों को भी चिन्हित कर लिया गया है। सभी की गिरफ्तारी जल्द होगी। जिन वाहनो का उपयोग ये सभी करते है।उनका भी पता चल गया है। अनुसंधान के क्रम में सभी जब्त किया जाएगा।





Post a Comment

0 Comments