Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद कांग्रेस लोकसभा समन्वयन समिति की बैठक लोकसभा के संयोजक अजय कुमार दुबे की अध्यक्षता में आयोजित हुई,राज्य के सभी 14 लोकसभा सीटों पर एकजुटता के लड़ेगी पार्टी


Dhanbad। पॉलिटेक्निक रोड,बेकारबांध स्थित ब्लेसिंग हॉल में धनबाद लोकसभा समन्वयन समिति की बैठक धनबाद लोकसभा के संयोजक अजय कुमार दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। उक्त बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के  प्रभारी अविनाश पांडे, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, धनबाद लोकसभा समन्वय समिति के प्रभारी बन्ना गुप्ता व जलेश्वर महतो,बेरमो विधायक अनूप सिंह, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,पूर्व सांसद ददई दुबे,गिरीडीह लोकसभा के संयोजक ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी माननीय  अविनाश पांडे  ने संगठन सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि  राहुल गांधी जी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक लगभग 4 हजार किमी(लगभग 150 दिनों) का भारत जोड़ो यात्रा कर इस पदयात्रा के माध्यम से उन्होंने देश में प्रेम,भाईचारा और सद्भावना का संदेश देने का काम किया है, होने भारत छोड़ो यात्रा के माध्यम से संघर्ष किया इस संघर्ष में हम सभी को साथ देने की दरकार है देश में आज मोदी सरकार ने जिस तरह तानाशाही रवैया और सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर देश में राजनीति को समाजिक परिदृष्य खड़ा कर रही है और अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना कर भय का माहौल पैदा कर लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है, देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है लोग आर्थिक संकटो से जुझ रही है इसके बावजूद मोदी सरकार लापरवाह व निष्क्रिय बनी हुई है,लोगों को कांग्रेस के प्रति विश्वास जगा है और आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी,आगे उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है उन्होंने सभी कांग्रेस जनों से अनुशासन में रहते हुए पूरी तन्मयता व एकजुटता के साथ सभी प्रखंड/नगर,पंचायत,वार्ड एवं बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त,मजबूत व धारदार बनाने का आह्वान किया।

 किसने क्या कहा

बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने* कहा कि संगठन सशक्तिकरण को लेकर सभी प्रखंड/नगर, पंचायत वार्ड एवं बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त व मजबूत बनाने का आह्वान किया,आगे उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी कांग्रेसजनों को एकजुटता के साथ एक लक्ष्य लेकर पार्टी को सुनिश्चित जीत दिलाने का का आह्वान किया। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास जगा है और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगी।

बैठक में धनबाद लोकसभा समन्वय समिति के संयोजक अजय कुमार दुबे ने संगठन सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि राज्य के सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनौती को देखते हुए एकजुटता के साथ संगठन को चुस्त-दुरुस्त करना है।

बूथ कमिटी से पंचायतों तक संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे राज्य के सभी लोकसभा क्षेत्र में को-आर्डिनेशन कमिटी का गठन किया गया हैं,जिसमें अलग-अलग लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कैसे अपेक्षित परिणाम आए इस पर सांगठनिक तौर पर धनबाद लोकसभा समन्वय समिति की बैठक में एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ शुरूआत की गई है,आगे उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से एकजुटता के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि केन्द्र की विफल मोदी सरकार से लोगों से लोगो का मोहभंग हुआ है,देश की जनता मोदी सरकार की चाल,चेहरा और चरित्र को समझ चुकी है और निश्चित रूप से आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

बैठक में धनबाद लोकसभा समन्वय समिति के प्रभारी सह झारखंड सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी एवं प्रभारी सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने* संयुक्त रूप से कहा कि मिशन 2024 लोकसभा चुनाव के  तहत सभी कांग्रेसजनों से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया,आगे उन्होंने संगठन सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि धनबाद लोकसभा में संगठन को मजबूत,धारदार व सशक्त बनाने की दिशा में हम सभी को एक जुटता के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाने की दरकार है।आगे उन्होंने आने वाले 2024 के लोस चुनाव में इंडिया गठबंधन को जीत दिलाने का आह्वान किया। 

 बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मिशन 2024  के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कांग्रेसजनों से एकजुटता के साथ चुनाव तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया,आगे उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से धनबाद लोकसभा सहित धनबाद जिला के सभी विधानसभाओं में संगठन को मजबूत,शसक्त व धारदार बनाने की दिशा में बूथ स्तर पर संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प दिलाया।

 बैठक में पूर्व सांसद ददई दुबे एवं गिरिडीह लोकसभा समन्वय समिति के संयोजक ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने* संयुक्त रूप से कहा कि मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी कांग्रेसजनों से केन्द्र की विफल मोदी सरकार की विफलता को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को बूथ स्तर तक ले जाने का आह्वान किया,कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास जगा है और निश्चित रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

 बैठक में बेरमो विधायक अनूप सिंह ने सभी कांग्रेसजनों से एकजुटता के साथ 2024 लोकसभा चुनाव में तैयारी करने का आह्वान किया,आगे उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार की चाल,चेहरा और चरित्र को समझ चुकी है और निश्चित रूप से देश की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों एवं वक्ताओं ने 2024 के लोकसभा चुनाव में धनबाद से स्थानीय उम्मीदवार देने की जोरदार ढंग से मांग किया।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, विजय कुमार सिंह,मदन महतो,अभिजित राज,गजेन्द्र सिंह,रविन्द्र वर्मा,वैभव सिन्हा,ललन चौबे,मनोज कुमार यादव,शमशेर आलम,रामगोपाल भुवांनिया,मुख्तार खान,अशोक सिंह,जवाहर महथा,दुर्गा दास,संजय महतो,रविरंजन सिंह,रामा राऊत, मनोज हाड़ी   देवाशीश मंडल,बोकारो जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता,शंकर प्रजापति,मुक्ता मंडल,सीता राणा,शाहिदा कमर,योगेन्द्र सिंह योगी,लक्ष्मण तिवारी,कुमार गौरव,डी के सिंह,गोपाल चौधरी,देवेन्द्र पासवान सहित धनबाद लोकसभा समन्वय समिति के सभी सदस्य एवं सभी प्रखंड/नगर के अध्यक्षगण मुख्य रूप से उपस्थित थे।




Post a Comment

0 Comments