Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गुरु गोविंद सिंह पब्लिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 23वाँ स्थापना दिवस, शबद एवं अरदास से गूंजा विद्यालय परिसर




धनबाद। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक विद्यालय, धनबाद, में विद्यालय के 23वें फाउंडेशन डे का भव्य एवं गरिमामय आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यालय के विगत 23 वर्षों के गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय की भूमिका को स्मरण करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ  मंगलाचरण एवं शबद गायन के साथ हुआ।  कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक की विकास यात्रा और विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों को भी रेखांकित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष श्री तरसेम सिंह ने विद्यालय के सफल 23 वर्षों पर अपनी शुभकामनाएं  दीं, सचिव श्री एसपी सिंह ने अपने संबोधन में  कहा कि विद्यालय की सफलता विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। प्रबंधन के सदस्य श्री गुरदीप सिंह ने  समस्त विद्यालय परिसर को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री सुदीप कुमार ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय का फाउंडेशन डे केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि अपनी उपलब्धियों का मूल्यांकन करने और भविष्य के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करने का दिन है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय निरंतर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए प्रयासरत है।

समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और गौरव का वातावरण बना रहा।

Post a Comment

0 Comments