धनबाद :धनसार स्थित होटल सिद्धि विनायक में आनंद मंगल संस्था का दो दिवसीय दीपोत्सव मेला का उद्घाटन रविवार को हुआ। मेला में दीपावली से जुड़ी सामग्री के अलावा आकर्षक कपड़े, होम डेकोरेटिव सामान उपलब्ध है। मेले में खास बात यह है कि इसमें देशभर से लोग आकर यहां स्टाल लगाए हैं। समिति संगीता अग्रवाल ने बताया कि मेला में इस बार दिवाली से जुड़े सभी प्रकार की लेटेस्ट सामग्री शहर वासियों के लिए उपलब्ध कराई गई है। इसमें गणेश लक्ष्मी की पोशाक वाली प्रतिमा, कई प्रकार के मिट्टी से बने डिजाइनर दीये, राजस्थानी होम डेकोरेटिव सामान, खाने पीने के लिए केक से लेकर नमकीन व्यंजन उपलब्ध है। इसके अलावा महिला व युवतियों के लिए कई प्रकार के साड़ियां, कुर्ती, आभूषण आदि उपलब्ध है। मेला का उद्देश्य यह है कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए यह पह प्रत्येक वर्ष किया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष बरखा,संगीता, मीनू, डॉली,रंजना ,कविता सुनीता गुटगुटीया सपना, रेखा, कीर्ति, दीप्ती संगीता ड्रोलिया की काफी सहयोग रहा है।
.jpg)
.jpg)


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments