Dhanbad। विश्व हिन्दू परिषद बजरंज दल के तत्वाधान में आज रणधीर वर्मा चौक पर झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री और हज़ारीबाग के आरक्षी अधीक्षक का सामूहिक पुतला दहन किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष द्वारिका तिवारी ने कहा की 8 अक्टूबर को विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल के द्वारा पुरे प्रदेश की धर्म सभा रांची धुर्वा मैदान में आयोजित कार्यक्रम की गई। जिसमें लगभग दो लाख विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल के झारखण्ड के सभी जिलों से मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी एव कार्यकर्ता गए थे और हज़ारीबाग जिले से भी काफी संख्या में बहने - माताओं ने धर्मसभा में शिरकत किया था वापसी में 1 बस पीछे रह गया। जिस पर विशेष धर्म समुदाय के लोगो ने बस को रोककर पथराव एवं बस में बैठी महिलाओं पर जानलेवा हमला किया एवंम महिलाओ के साथ गंदी - गंदी गालिया व् , दुर्व्यवहार किया। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी केवल तीन लोग की गिरफ्तारी करना जबकि पचास लोग एवं 250 अज़ात अज्ञात लोगो के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है ऊपर से तुष्टिकरण और बैलेंसिंग पालिसी के तहत बयान देना और कार्य करना दुखद है। उन्होंने ने इसकी कड़ी निंदा की है और सरकार से मांग की यदि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तारी नहीं होती है तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जायेगा। इस पुतला दहन कार्यक्रम में रविवर्मा, बिपिन मंडल,दीपक मंडल,सोनू गिरी, सोनू सिंह,आनंद महतो, दुर्गावाहिनी,मातृशक्ति और विश्व हिन्दू परिसद बजरंगदल के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
0 Comments