धनबाद। कोयला नगरी कुसुम विहार कालोनी निवासी काशी नाथ चौबे के आवासीय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखण्ड के द्वारा हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु वैदिक रीति-रिवाज शंखध्वनि बाजे के साथ मां भारती चण्डी माता का पूजा अर्चना आचार्य विनोद शास्त्री, कृष्ण बल्लभ तिवारी,अश्वमेध मिश्रा एवं संजय कुमार उपाध्याय के द्वारा सम्पन्न हुआ तथा अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक माननीय हृदय नारायण मिश्र एवं हिंदी परिषद के तमाम उपस्थित लोगों की अभिलाषा हिंदी राष्ट्रभाषा बनने के लिए माता चंण्डी की आराधना की गई । हिंदी परिषद के कानुनी पर्वेक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक कुमार चौबे ने उपस्थित लोगों से हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए इसमें कर्मठता से कार्य करने काआह्वान किया। मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी,आयोजक श्री काशी नाथ चौबे , जिमूत चौबे,त्रिलोचन चौबे, विष्णुकांत चौबे,सुमन शेखर,सुरज मिश्रा,अतुल कुमार, शिवनारायण सिंह, शिवनंदन सिंह आदी उपस्थित हुए।साथ ही लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद में जूडने हेतु रजामंदी दी।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments