Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शुभ विजया मिलन कार्यक्रम में बांग्ला भाषा को सम्मान देने पर जोर, झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की केंद्रीय अध्यक्ष रीना मंडल ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों को अनदेखा करती है तो आने वाले 2024 चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा

Dhanbad।बलियापूर डांगा पाड़ा शिव मंदिर प्रांगण में शुभ विजया मिलन का कार्यक्रम आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के द्वारा रखा गया था। संगठन के संस्थापक वेंगु ठाकुर जी ने कहा कि हमारे संगठन के तरफ से प्रति वर्ष विजया मिलन का कार्यक्रम रखा जाता है। दुर्गा पूजा, लख्खी पूजा के बाद विजया मिलन का कार्यक्रम किया जाता है। जिसमें भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष सम्मिलित होते हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बांग्ला भाषा संस्कृति रीति रिवाज को उचित सम्मान दिलाना और बंगला भाषा संस्कृति को रक्षा करना है। झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की केंद्रीय अध्यक्ष रीना मंडल जी ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों को लेकर अनदेखा करती है तो आने वाले 2024 चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पूरे धनबाद जिले में बांग्ला भाषी बहुल क्षेत्र है बांग्ला भाषी बहुल क्षेत्र रहने के बावजूद भी बांग्ला भाषा का पढ़ाई लिखाई बिल्कुल बंद कर दी गई है। किसी भी सरकारी स्कूल में बांग्ला भाषा का पठन पाठन नहीं हो रहा है जिसे हम खूब जोर विरोध करते हैं। और सरकार से हमारी यह मांग है कि जल्द से जल्द सभी सरकारी विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक बांग्ला का पठन-पाठन की प्रक्रिया सुचारू ढंग से की जाए। अब बांग्ला भाषी जाग गए हैं, अगर हमारी मांगों को सरकार अनदेखा करती है तो सड़क से लेकर सदन तक तीव्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर रेखा मंडल, ददन मंडल, बाबूलाल धिवर, मिलन चटर्जी, सुशांत बीद, बाबलु सहाना, तापष दे, तापष मुखर्जी, परिमल, डॉक्टर बबलू चंद्र, भुवन बीद, दुर्गा ठाकुर, रबिन सूत्रधार, परितोष घोषाल, नारायण चंद्रपाल, विजय दे, भवन बीद, प्रदीप चौधरी, देवाशीष दास,प्रोफ़ेसर सुकुमार माहंता आदि मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments