Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पूर्व झरिया विधायक कुंती देवी एवं रागिनी देवी ने किया तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन


Dhanbad। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति तेतुलतल्ला धनबाद द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में आज बतौर मुख्य अतिथि पूर्व झरिया विधायक कुंती देवी एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह सम्मिलित हुई। जहा दोनो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया एवं फीता काट कर पंडाल का उद्घाटन किया वही मां दुर्गा को चुनरी चढ़ाकर उनकी विधिवत पूजा अर्चना कर   मां दुर्गा से परिवार एवं समस्त कोयलांचल वासियों के सुख शांति और समृद्धि की कामना किया। वही पूजा समिति सदस्यों ने श्रीमती सिंह को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस दौरान मौके पर पूजा समिति सदस्यों के अलावा सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।




Post a Comment

0 Comments