Hot Posts

6/recent/ticker-posts

करम पर्व में किशोरियों ने लिया बाल विवाह मुक्त धनबाद बनाने का संकल्प

 



महुदा। करम पर्व के अवसर पर झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट (JGVT) एवं Just Rights for Children द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्त धनबाद निर्माण अभियान के तहत किशोरी मंडल की सदस्यों ने करम डाली के समक्ष बाल विवाह मुक्त धनबाद बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर किशोरियों ने बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने, अपने गांव एवं समाज में जागरूकता फैलाने तथा बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली।

झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के निदेशक शंकर रवानी ने कहा कि, “बाल विवाह केवल बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन नहीं है, बल्कि यह उनके शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के अवसरों को भी प्रभावित करता है। करम जैसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक पर्वों के माध्यम से किशोरियों और समुदाय को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक करना एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारा उद्देश्य सामूहिक प्रयास से धनबाद को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने की दिशा में मजबूत जनभागीदारी तैयार करना है।”

कार्यक्रम के दौरान किशोरियों एवं महिलाओं को बाल विवाह, बाल संरक्षण, बाल अधिकार एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विभिन्न करम अखाड़ों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से बाल विवाह रोकने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए आगे आने की अपील की गई। मौके पर फील्ड कोऑर्डिनेटर दीपा रवानी, गुलनाज बानो, पूजा कुमारी, आशा महतो, ज्योति कुमारी, लक्ष्मी देवी, सीमा कुमारी सहित किशोरी मंडल की सदस्य एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं।

Post a Comment

0 Comments