धनबाद : बैंक मोड़ मोड़ शनिवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। अपराधियों ने कार सेंटर नामक प्रतिष्ठान के संचालक दीपक अग्रवाल को नजदीक से गोली मारी। प्रत्यक्षदर्शयो के अनुसार अपराधी चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे और गोली मारने के बाद वह पैदल ही मटकुरिया के तरफ भागे। इसके बाद बैंक मोड़ क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल को आनन- फनन में जोड़ा फाटक रोड स्थित एक निजी क्लीनिक ले गए जहां से उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घायल संचालक को जालान अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद जिला पुलिस के कई अधिकारी घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंचे और जांच में जुट गए। वही गोली किसने चलाई और क्यों चलाई? इस संबंध में पुलिस कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रही है। जबकि स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि मामला रंगदारी से जुड़ा हुआ है और इसमें एक चर्चित गैंगस्टर के शामिल होने की बात सामने आ रही है।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments