धनबाद। बैंक मोड़ के मोटर पार्ट्स दुकान "कार सेंटर" के मालिक दीपक अग्रवाल को संध्या 8:30 बजे सामने से अपराधियों द्वारा गोली मारने की घटना की फेडरेशन ऑफ़ धनबाद ज़िला चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एवं सभी इकाई संघठन ने कड़ी शब्दों में निंदा किया है। आज ज़िला चेंबर ऑफ़ कॉमर्स ने धनबाद ज़िला के सभी दुकानों को बन्द रखने की अपील किया है और आह्वान किया है की सुबह 11 बजे धनबाद ज़िला के सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकान को बन्द कर रंधीर वर्मा चौक पहुंचे और आगे का निर्णय वहीं होगा। फिलहाल दीपक अग्रवाल खतरे से बाहर हैं और उनका ईलाज जलान हॉस्पिटल में चल रहा है।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments