Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुन्ना को इंसाफ दिलाने के लिए पीड़ित परिजनों ने बीजेपी नेत्री रागिनी सिंह से की मुलाकात,पीड़ित परिजनों ने कहा की आरोपी पक्ष केस को मैनेज करने का कर रहा है प्रयास, रागिनी ने सिटी एसपी से कार्रवाई की मांग

 


धनबाद (DHANBAD)।  धनबाद के दुहाटांड़ आदिवासी मुहल्ला निवासी मुन्ना शर्मा के मौत मामले में परिजन इंसाफ के लिए दर दर भटक रहें है.. पीड़ित परिजन बुधवार को सरायढेला स्थित सिंह मेंशन आवास पहुंचकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  रागिनी सिंह मिलकर अपना दुखड़ा बताया और मामले न्याय दिलाने के लिए सहयोग की अपील की।बताया जाता है कि दुर्गापूजा के दौरान रविवार को मुन्ना के एक दोस्त ने फोन करके मेला घुमाने के नाम पर बुलाया। उसके बाद पता चला कि पंपू तलाब के पास गाड़ी से साइड देने और हॉर्न बजाने के मामूली विवाद में कुछ लोगों ने मुन्ना और उसके साथियों पर हमला बोल दिया और सभी की पिटाई कर दी।गंभीर हालत में मुन्ना को अशर्फी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मुन्ना की जान चली गई।मृतक के परिजनों ने धनसार थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दिया है। और मारपीट में शामिल लोगो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। बावजूद पुलिस ने अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। पीड़ित परिजनों के अनुसार दूसरे पक्ष के लोग दबंग किस्म के है और वे लोग केस को रफा दफा करने के लिए 02लाख रुपया देने का प्रस्ताव भेज चुके है। आरोपी पक्ष केस को मैनेज करने का प्रयास कर रहें है। वही स्थानीय पार्षद ने भी इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर चिंता जताई हैं। इधर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा इस मामले में उन्होंने सिटी एसपी अजीत कुमार से बात किया है। पुलिस ने दो दिनों के भीतर रिजल्ट देने का आश्वासन दिया है। 



Post a Comment

0 Comments