Dhanbad। कोयला नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में गुरुवार को धनबाद जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के द्वारा चार दिवसीय टेबल टेनिस खेल का आयोजन किया गया है जिसमें 12 जिलों के खिलाड़ी  भाग लेने के लिए आए है धनबाद जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के द्वारा अंडर 11,13,15,17 और 19 के बच्चों के लिए प्रतियोगिता है वही सीनियर खिलाड़ियों के लिए man एंड women की अलग-अलग टीम की प्रतियोगिताएं हैं।


धनबाद जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के सदस्य अजय महाजन ने कहा कि धनबाद में यह पहली बार हो रहा है कि अंडर 17 के प्लेयर भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं वही जो खिलाड़ी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हुए लगभग 12 जिलों से है जिनमें रांची, धनबाद, गोड्डा लातेहार, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और बोकारो आदि जिले से खिलाड़ी आए है वहीं उन्होंने कहा कि लगभग 12 जिलों से 200 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं

वहीं अलग-अलग जिलों से कल 14 रेफरी शामिल हुए हैं आगे बताते उन्होंने कहा कि धनबाद जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन का यही प्रयास रहता है इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को इतना निखार दे की आने वाले समय में भारत को रिप्रेजेंट करे और देश का नाम रोशन करें।धनबाद जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव साकेत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रयास है कि यहां के बच्चे भाग लेकर हमारे देश का, हमारे जिले का नाम रोशन करें।