Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दुर्गा पूजा में मनईटाड़ की बेहतरीन कलाकृतियों को देखने के लिए श्रद्धालुओ की उमड़ रही है भीड़




      
                        मनईटाड़ पानी टंकी का पंडाल


                           प्रगति संघ का पंडाल


                      कला संगम का पंडाल


         मारवाड़ी पट्टी का पंडाल

धनबाद। मनईटाड़ अपने बेहतरीन कलाकृतियों के कारण दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओ के विशेष आकर्षण का केंद्र होता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आना पसंद करते हैं। इस बार भी दूर-दूर से भक्त मां की प्रतिमा और बेहतरीन पंडाल को देखने के लिए मनईटाड़ में जुट रहे हैं। मारवाड़ी पट्टी में उनके लिए वृंदावन की थीम पर बना पंडाल  बरबस उन्हें अपनी और खींच रहा है। यहां उनके लिए कला संगम की मोम से बनी प्रतिमा के साथ पानी टंकी के पास जोहार आदिवासी गांव पर  श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। लोग खूब देर तक उसको निहार रहे हैं। थोड़ी ही दूर जाने पर प्रगति संघ का टाइटेनिक पर मां दुर्गा के प्रतिमा रूपी पंडाल को भी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।



Post a Comment

0 Comments