Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुकेश गंगवाल कर रहे है 10 दिन का निर्जला उपवास

 



धनबाद। आज पर्यूषण पर्व का 8 वाँ दिन है। धैया जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व बहुत ही धूम धाम से भक्तिपूर्ण मनाया जा रहा है ।प्रत्येक दिन प्रातः भगवान का जलाभिषेक किया जाता है और शांति धारा होती है ।उसके बाद समाज के सभी पुरुष और महिलाएं सामूहिक पूजा करते है । इस बार हमारे जैन समाज के सदस्य श्री मुकेश कुमार गंगवाल 10 दिन का निर्जला उपवास कर रहे है ,समाज में उनके तल की काफी अनुमोदना हो रही है ।आज उनका 8 वाँ दिन है । 26 सितंबर को उनका ब्रत पूर्ण होगा । प्रत्येक दिन संध्या सांगानेर से आये पंडित अतिशय जी शास्त्री प्रवचन देते है और संध्या आरती होती है । इन कार्यक्रमों में जिनका सहयोग मिल रहा है उनमें सुरेंद्र जैन, जीवनधार बाकलीवाल, अमित जैन, प्रमोद कुमार जैन, संतोष जैन,नीलम गोधा, रिद्धि गोधा, साधना बाकलीवाल, रेशु जैन, कामना जैन, ऊषा जैन आदि ।

Post a Comment

0 Comments