Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड का संत जेवियर पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड कैंप का समापन





धनबाद। बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड संस्था के तत्वावधान में संत जेवियर स्कूल फूलबंगला ,जिला-धनबाद में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड कैंप का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। कैंप का शुभारंभ  21 सितम्बर 2026 को विद्यालय के डायरेक्टर  पुनीत शाह द्वारा किया गया।

समापन समारोह:

आज के समापन सत्र में अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर पुनीत शाह ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में जोड़ा पोखर थाना से सब इंस्पेक्टर शिव कुमार जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ध्वनि फाउंडेशन के जोनल हेड श्री मिहिर मोहंती , झारखंड कोऑर्डिनेटर अनंग देव, ए एस आई धर्मेंद्र कुमार, बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के अध्यक्ष प्रीति सिन्हा सचिवपप्पू पंडित उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रशिक्षक श्री रिक्की कुमार साव ने किया।

*तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा:*

- *प्रथम दिन (21.09.2026):* ट्रैकिंग, मैपिंग, नेचर कलेक्शन, गेमिंग, मंकी झूला, आयुर्वेदिक औषधियों की जानकारी एवं कृषि शोध केंद्र का भ्रमण।

- *द्वितीय दिन (22.09.2026):* ध्वजारोहण एवं योग से दिन की शुरुआत, मार्च-पास्ट, गेम्स, कुकिंग, नाटक एवं नृत्य का प्रशिक्षण।

- *तृतीय दिन (23.09.2026):* पिछले दो दिनों के सीखे हुए कार्यों का मंचीय प्रदर्शन किया गया।

समापन अवसर पर सभी सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इस कैंप को सफल बनाने में संत जेवियर्स स्कूल  बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के प्रशिक्षक श्री मिथिलेश कुमार, सुश्री रोशनी परवीन, शीतल कुमारी का सराहनीय सहयोग रहा।


Post a Comment

0 Comments