Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिला चेंबर के पहल पर आयोजित धरने में रणधीर वर्मा चौक पर विधायक राज सिन्हा शामिल हुए और कहा की धनबाद की ऐसी स्थिति लालू जी के राज्य में भी नहीं थी दिवाली के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठूंगा

 



Dhanbad। जिला चेंबर के पहल पर आयोजित धरने में रणधीर वर्मा चौक पर विधायक राज सिन्हा शामिल हुए और अनिश्चितकालीन धरने के साथ-साथ धरना स्थल का नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था चौपट हो गई। मैं पहले भी डीजीपी  को बोल चुका हूं कि धनबाद में कोई तेज तर्रार अधिकारी भेजिए। आपराधिक वारदातों पर पांच बार मुख्यमंत्री से मिल चुका हूं।लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ सब भ्रष्ट है नीचे से पैसा ऊपर तक पहुंच रहा है।  एसएसपी ने जो आश्वासन दिया उसका क्या हुआ उनसे पूछना चाहिये। धनबाद की ऐसी स्थिति लालू जी के राज्य में भी नहीं थी। उन्होंने बताया छत्तीसगढ़ चुनाव में थोड़ा अभ्यास व्यस्त हूं आज ही में इस मामले पर मुख्यमंत्री से बात करने की कोशिश करूंगा और 15 दिनों के बाद खुद ही धरना स्थल पर बैठूंगा जब तक की राज्य का कोई बड़ा पुलिस पदाधिकारी यहां आकर यह आश्वासन नहीं दे देता कोई भी व्यापारी असुरक्षित नहीं रहेगा। मौके पर धरना स्थल पर पुलिस प्रशासन हाय हाय के नारे लगे।



Post a Comment

0 Comments