Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिला चेंबर के पहल पर आयोजित धरने में रणधीर वर्मा चौक पर व्यापारियों का दिखा आक्रोश, आर्थिक नाकेबंदी के साथ सड़क, कोयला, रेल तक रोकने की बात कही गई, जिले की सभी दुकाने बंद रही


   

धनबाद।जिला चेंबर के पहल पर आयोजित धरने में रणधीर वर्मा चौक पर विधायक राज सिन्हा शामिल हुए और अनिश्चितकालीन धरने के साथ-साथ धरना स्थल का नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था चौपट हो गई। मैं पहले भी डीजीपी  को बोल चुका हूं कि धनबाद में कोई तेज तर्रार अधिकारी भेजिए। आपराधिक वारदातों पर पांच बार मुख्यमंत्री से मिल चुका हूं। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ सब भ्रष्ट है नीचे से पैसा ऊपर तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगे, व्यापारियों का आक्रोश सातवें आसमान पर दिखा उन्होंने सड़क, रेल, कोयला तक रोकने की बात कही। धरना प्रदर्शन में जिले भर के व्यापारी शामिल हुए।


किसने क्या कहा

रमेश राही (भाजपा नेता) ने कहा की शहर के एसपी का डीआईजी के रूप में प्रमोशन हो गया है लेकिन वह फिर भी यहां से जाना नहीं चाह रहे हैं आखिर क्या वजह है कि वह धनबाद में ही जमे रहना चाहते हैं जबकि उनसे जबकि जिले में अपराध चरम पर है।

प्रमोद गोयल (बैंक मोड़ चेंबर अध्यक्ष) ने कहा कि हमें डंडा चाहिए बस प्रशासन हमें इजाजत दे कि हम किसी अपराधी का इस डंडे से सर फोड़ दे तो हम पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं हो। उन्होंने बताया कि धनबाद की हालत ठीक उसी तरह हो गई है जिस तरह किसी घर के बाप के चले जाने के बाद होती है।

राजीव शर्मा (जीटा महासचिव) ने कहा कि पुलिस को क्या करना है वह जानती है हमें क्या करना है यह हमें तय करना है व्यापारी एकजुट ता के बिना यह लड़ाई नहीं जीती जा सकती। उन्होंने धरना स्थल के बजाय सभा बुलाकर आगे के रणनीति तय करने का आग्रह किया।

प्रभात सुरोलिया (बैंक मोड़ चेंबर के पूर्व अध्यक्ष) ने कहा कि  जनप्रतिनिधियों के साथ हम सभी को मिलकर इस लड़ाई को जीतना है उन्होंने विधायक राज सिंह से मामले को विधानसभा उठाने का आग्रह किया।

जितेंद्र अग्रवाल (बाजार समिति अध्यक्ष) ने कहा कि जिले में जिस तरह से अपराध बढ़ रहा है उसको देखकर पुलिस प्रशासन पर लानत है पुलिस को चूड़ियां पहन लेनी चाहिए।

राजेश गुप्ता (जिला चेंबर के पूर्व अध्यक्ष) ने कहा कि जिले के  एसएसपी ऐसे आश्वासन देते हैं कि उनके आगे नेता फेल हो जाए, हम लोग शांतिप्रिय लोग हैं इससे पहले भी इंडस्ट्रीज हाउस जोड़ा फाटक में उन्होंने आश्वासन दिया था लेकिन अब हमारे सब्र का बांध टूट गया है उन्होंने 24 घंटे के बजाय 72 घंटे आर्थिक नाकेबंदी करने की बात कही।

नितिन भट्ट (सांसद प्रतिनिधि ) ने कहा कि जिले में पुलिस और अपराधियों के साथ गांठ के साथ अपराध बढ़ रहा है उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए कहा कि नया बाजार के एक व्यापारी ने पैसे के लिए लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर सांसद से गुहार लगाई जब सांसद ने इसकी सूचना पुलिस पदाधिकारी को दिया तो तुरंत सांसद के पास फोन आया की जय हिंद सर यह मेरा आदमी नहीं है।














Post a Comment

0 Comments