Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के द्वारा धनबाद के लूबी सर्कुलर रोड स्थित उत्सव भवन में दो दिवसीय खेलो इंडिया वूमेंस किक बॉक्सिंग लीग का उद्घाटन हुआ

 


Dhanbad। स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के द्वारा धनबाद के लूबी सर्कुलर रोड स्थित उत्सव भवन में दो दिवसीय खेलो इंडिया वूमेंस किक बॉक्सिंग लीग का उद्घाटन हुआ। जिसमें पूरे राज्य से लगभग 153  महिला खिलाड़ियों के साथ साथ 50 वॉलेंटियर शामिल हो रहे हैं। झारखंड स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बिशन ठाकुर ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण के सौजन्य से झारखंड राज्य में दो राष्ट्रीय महिला किक बॉक्सिंग लीग का आयोजन किया गया है जिसमें एक कार्यक्रम धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड स्थित उत्सव भवन में किया जा रहा है जहा 28,29 अक्टूबर को दो दिवसीय महिला किक बॉक्सिंग लीग खेला जाएगा वही दूसरा महिला किक बॉक्सिंग लीग 25,26 नवंबर को रांची में आयोजन किया जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सेल्फ डिफेंस में सहायता मिलेगी और साथ ही वे दूसरों की मदद कर पाएंगे जिसके लिए महिला की बॉक्सिंग लिखकर माध्यम से राज्य के सभी जिलों में खेल के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है।




Post a Comment

0 Comments