Hot Posts

6/recent/ticker-posts

श्री गंगा गौशाला कतरास का 104 वां वार्षिक अधिवेशन गौ पूजन के साथ शुरू।

 


धनबाद। श्री गंगा गौशाला कतरास में गोपालाष्टमी महोत्सव का कार्यक्रम गौ पूजन एवं झंडोत्तोलन के साथ शुरू हो गया। आज 1001 गौ भक्तों द्वारा गौ पूजन किया गया। 21 नवंबर को कतरास  सूर्य मंदिर से भव्य शोभा यात्रा दिन के 12:00 बजे निकली जाएगी ।जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए कतरास गंगा गौशाला पहुंचेगी। इस शोभायात्रा में सभी धर्म प्रेमी सादर आमंत्रित हैं। यह जानकारी प्रेस वार्ता कर समिति के सदस्य बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने दी ।उन्होंने बताया 21 नवंबर से 27 नवंबर तक शिव महापुराण कथा प्रतिदिन संध्या 3:00 बजे से शुरू होगी। कथा वाचक डॉक्टर  दुर्गेशाचार्य जी महाराज होंगे। श्री गंगा गौशाला का 104 वां वार्षिक अधिवेशन के मौके पर 28 नवंबर 2023 को सुबह 11:00 बजे पूर्णाहुति सह भंडारा का आयोजन होगा। उसी दिन संध्या 7:00 बजे से विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है । कवि सम्मेलन में पूरे भारतवर्ष से प्रचंड विद्वान  भाग लेंगे।



Post a Comment

0 Comments