धनबाद। केंदुआ अग्निकांड में पीड़ित परिवार को झारखंड सरकार की ओर से सहायता राशि के रूप में 12 लाख रुपए का स्वीकृति पत्र दिया गया। उक्त राशि झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह ने अपने हाथों से पीड़ित परिवार को सौपा। मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा संजय जयसवाल साहिर खान आदि कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेता शेर खान ने बताया कि विगत दिनों केंदुआ बाजार के एक कॉस्मेटिक दुकान में आग लग गई जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। कांग्रेस नेताओं ने इसकी सूचना राजेश ठाकुर को दि और उन्होंने पिछले दिनों पंडित परिवार से मिलकर कहा था कि झारखंड सरकार को अग्निकांड मामले से अवगत कराया गया है तत्काल सहायता राशि प्रदान की जाएगी और आज सरकार के द्वारा सहायता राशि के रूप में स्वीकृति पत्र दी गई। विधायक पूर्णिमा सिंह ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर उन्हें स्वीकृति पत्र देने का काम किया और आश्वासन देते हुए कहा के आगे भी सरकार आप लोगों की सहायता करने को हमेशा तत्पर रहेगी।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments