धनबाद। सरायढेला शिवराज अपार्टमेंट के रहने वाले रुद्रनील सिन्हा ने जेईई मेंस में 99.90 परसेंटाइल लाकर पूरे धनबाद का नाम रोशन किया है। उनके पिता तरुण कुमार सिंह बीसीसीएल कर्मी है। रुद्रनील कुमार सिन्हा ने अपनी दसवीं की पढ़ाई जीजीपीएस स्कूल और 12वीं की पढ़ाई संत थॉमस स्कूल तोपचांची से किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी द नेक्स्ट टॉपर धनबाद इंस्टिट्यूट से किया है। इस सफलता पर उनके परिवार के लोग काफी खुश हैं और आसपास के लोगों से भी लगातार बधाइयां मिल रही है। वे आगे चलकर कंप्यूटर इजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
एकाग्र होकर पढ़ाई करें सफलता जरूर मिलेगी
रुद्र नील सिन्हा ने बताया कि जेईई मेंस में सफलता के लिए विद्यार्थियों को एकाग्र होकर पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान ध्यान भटकने वाले चीजों जैसे सोशल मीडिया से दूरी बनाना चाहिए। सफलता के लिए घंटो पढ़ाई करने के बजाय क्वालिटी ऑफ़ एजूकेशन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments