धनबाद: स्थानीय मंच भवन में आज मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद शाखा के भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।इस गौरवमयी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के महापौर संजीव सिंह जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष राहुल अग्रवाल द्वारा शाखा की कमान नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री दीपक साह को सौंपकर की गई। राहुल अग्रवाल ने विश्वास जताया कि सेवा के जिस रथ को उन्होंने पिछले सत्र में आगे बढ़ाया था, अब दीपक साह के नेतृत्व में वह और भी तीव्र गति से सामाजिक उत्थान की ओर बढ़ेगा।
मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति में शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक साह, शाखा सचिव श्री संजय सरावगी और शाखा कोषाध्यक्ष श्री कमलेश केजरीवाल ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। निवर्तमान अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि धनबाद शाखा निरंतर समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रही है। उन्होंने शाखा द्वारा संचालित:
* निरंतर पोलियो कैंप: जो पूरे वर्ष निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएँ दे रहा है।
* शिक्षा का उजियारा: मंच भवन में संचालित निरंजन केजरीवाल प्ले स्कूल के माध्यम से गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा रही है।
* सांस्कृतिक पहल: हाल ही में मंच भवन में शुरू की गई डांस क्लासेस (नृत्य कला केंद्र) के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को निखारा जा रहा है।
*
हाल ही में संपन्न हुए प्रांतीय लघु अधिवेशन में धनबाद शाखा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए 14 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जो पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक साह ने कहा कि पूर्व में जारी सभी सेवा प्रकल्प निरंतर चलते रहेंगे और समाज हित में कई नए आयाम भी जोड़े जाएंगे।
मुख्य अतिथि महापौर श्री संजीव सिंह ने अपने संबोधन में मारवाड़ी युवा मंच के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि धनबाद के विकास और सामाजिक उत्थान में इस शाखा का योगदान अतुलनीय है और प्रशासन की ओर से इन्हें सदैव सहयोग मिलता रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे
मंच संचालन- पवन सोनी,संस्थापक अध्यक्ष गोविंदराम अग्रवाल,
पूर्व अध्यक्ष- प्रदीप अग्रवाल, महेश सांवरिया, रामविलास गोएल, सुदर्शन रिटोलिया,मुकेश सोमानी,रणजीत सराफ,विमल अखेरामका, सुशील सवारियां, विनय रिटोलिया,सुनील सोनी, मनोज गोयल,संजय गोयल,



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments