Dhanbad। आज धैया जैन समाज द्वारा 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2550 वें निर्वाण दिवस उत्सव रूप में मनाई गई । उनका मोक्ष चर्तुदशी के प्रत्युष काल यानी अंतिम प्रहर में मोक्ष हुआ था । इसलिए धैया जैन समाज के लोगों ने आज प्रात अपने मंदिर में निर्वाण लाडू चढ़ाया ।दीपावली के दिन संध्या काल में तीर्थंकर महावीर के प्रथम शिष्य गौतम गणधर को केवल ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इस उपलक्ष्य में जैन समाज के लोगो ने दीपत्सव मनाया और मंदिर और घरों में रोशनी की गई। दीप जलाए गए ।
इन कार्यक्रमों में प्रमोद जैन,और विनीत जैन ने शांति धारा की और विजय संजय गोधा, तारा चंद नवीन गोधा, और मनीष शाह ने विशेष निर्वाण लाडू चढ़ाया।इनके अलावा मनीष झंझरी, सुशील बाकलीवाल, चक्रेश जैन, आकाश जैन,कुसुम जैन, कामना जैन, शिल्पा जैन, इशू जैन, रेणु जैन आदि ने भाग लिया ।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments