धनबाद:युवा संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह ने भूली बी ब्लॉक व नया बाजार काली मंदिर में माथा टेका। मां काली की पूजा अर्चना कर अपने परिवार समेत धनबाद वासियों की खुशहाली के लिए मां काली से आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर पूजा कमिटी की ओर उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर दिलीप सिंह पूजा कमिटी के संतोष सिंह,सरयू शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, उदय,पंकज सिंह, मानस उपस्थित थे। काली पूजा में मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।माना जाता है कि पूजा की मदद से सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा आपके घर ओर परिवार से दूर चली जाती हैं।
काली पूजा द्वारा भक्त की नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा होती हैं। कालिका की उपासना से जीवन में सुख, शांति, शक्ति, विद्या की प्राप्ति होती हैं।काली पूजा से हर तरह की अशुद्धियाँ खत्म हो जाती हैं।काली देवी की शरण में आने के बाद भक्त के समस्त राग, द्वेष, विघ्न आदि भस्म हो जाते हैं।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments