धनबाद।बलियापुर थाना क्षेत्र के आमटाल में मंगलवार को अपने घर के गार्डन में खेल रहे विमान लहा के 7 वर्षीय पुत्र अभिरूप लहा को सांप ने काट लिया। जिसके बाद परिजनों के द्वारा घर पर ही बच्चे का फर्स्ट एड किया गया वही उसकी हालत बिगड़ने पर उसे धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए लाया गया जहां उपचार के दौरान बच्चे की मृत्यु हो गई। घटना मंगलवार दोपहर 3:30 बजे की है जिसके 1 घंटे बाद करीब 4:30 बजे बच्चे की हालत बिगड़ने पर उसे एसएनएमएमसीएच लाया गया था।मिली जानकारी के अनुसार बच्चा खेल रहा था तभी उसके हाथ में किसी चीज ने काट लिया जिसकी जानकारी उसने अपने परिजन को दी जहां उनके द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए डेटॉल से उसके जख्मों को साफ किया गया लेकिन कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसे इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। जहां इलाज के दौरान बच्चों की मृत्यु हो गई वहीं डॉक्टरों ने मृत्यु की वजह दोनों हाथ में सांप के काटना बताया है। बच्चे का मामा गौरव ने बताया कि उसे फोन पर जानकारी मिली की खेलने के दौरान बच्चे को किसी चीज ने काट लिया था जिसे इलाज के लिए यहां लाया गया था। फोन पर जानकारी मिली उस वक्त बच्चे का इलाज चल रहा था लेकिन थोड़ी देर बाद जानकारी मिली की उसकी मृत्यु हो गई है। गौरव निरसा में रहते हैं और घटना की जानकारी मिलने पर वे यहां आए है।इसकी जानकारी अस्पताल के द्वारा सरायढेला थाना को दिया गया जिसके बाद मौके पर पहुंच कर एसआई विकाश पाठक के द्वारा इस घटना का सत्यापन कर लिया गया है।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments