Hot Posts

6/recent/ticker-posts

99 ग्रुप आफ कंपनीज द्वारा आयोजित कार्यक्रम अपना दीया अपनी दिवाली में शहर के गण मान्य लोगों ने अपने हाथों से दिए दीये बनाए



Dhanbad।  99 ग्रुप आफ कंपनीज द्वारा आयोजित कार्यक्रम अपना दीया अपनी दिवाली के चौथे दिन, सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी सह पूर्व जिला परिषद् सदस्य तारा देवी ,भाजपा नेत्री रागिनी सिंह , जेएमएम धनबाद महानगर के सचिव अबू तारिक, श्री राम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, युवा संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह, और जे पी अस्पताल मैनेजिंग डायरेक्टर नित्यानद मंडल ने अपने हाथों से दीये बनाए। इस बार देश को वैज्ञानिकों को सैल्यूट करने के उद्देश्य चंद्रयान की सफलता को दर्शाया गया है। वहीँ इस मौके पर कार्यक्रम में आए अतिथियों ने 99 ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से अपने बचपन की तस्वीर आंखों के सामने घुमने लगती है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने और समझने का मौका मिलता है। मौके पर  मौजूद अतिथियों ने कहा कि 99 ग्रुप हमेशा से कुछ अलग करने की कोशिश करता है। चंद्रयान का थीम इसी कड़ी का एक हिस्सा है। 99 ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट महेश कुमार ने कहा कि अतिथियों और स्कूली बच्चों के बनाए हजारों दीयों को जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 99 के सीइओ रामप्रताप सिंह, सीओओ पंकज कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में कंपनी के कर्मी मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments