Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जीवन ज्योति के दिव्यांग बच्चों ने गणमान्य लोंगो के साथ पटाखे, फुलझड़ियां आदि जलाकर मनाया दिवाली


धनबाद। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों का विशेष विद्यालय जीवन ज्योति में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिवाली के उपलक्ष्य में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। आज के दीपोत्सव में बच्चों ने रंगोली बनाई एवं अपने द्वारा दिवाली के लिए  बनाये गए सुंदर और आकर्षक दिये एवं मोमबत्तियों तथा गिफ्ट हैम्पर  को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित अनंत श्रीकृष्ण  एवं श्री दीपनारायण भट्टाचार्य ( वरिष्ठ अधिवक्ता) ने कहा कि इन विशेष बच्चों के संग इस बार दिवाली मनाकर उनकी दीवाली और भी विशेष हो गयी है। हम सभी को इन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का काम अवश्य करना चाहिए जो बखूबी जीवन ज्योति कर रहा है। स्कूल की प्राचार्या अपर्णा दास  ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम हर त्योहार अपने विशेष बच्चों के साथ मनाते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे विशेष बच्चों के द्वारा व्यावसायिक प्रशिक्षण के अंतर्गत डिज़ाइनर दिए, फ्लोटिंग कैंडल्स, रेगुलर कैंडल्स, दिवाली गिफ्ट हैम्पर एवं ग्रीटिंग कार्ड्स बनाये जा रहे हैं। इन सामग्रियों को आप जीवन ज्योति विशेष विद्यालय, बेकारबांध धनबाद से प्राप्त कर सकते। उन्होंने कहा कि  व्यावसायिक प्रशिक्षण के तहत इन सामग्रियों को बनाना सिखाया जाता है जिसे की वे भविष्य में इसे रोजगार के रूप में अपना कर स्वावलंबी बन सकते हैं। इनके बिक्री से जो भी आमदनी होता है उसे हमलोग उनके बीच चिल्ड्रेन डे पर पारितोषिक के रूप में वितरित किया जाता है। आज बच्चों ने  गणमान्य लोंगो के साथ पटाखे, फुलझड़ियां आदि जला कर दीवाली मनाया उसके उपरांत सभी के बीच  विवेक अग्रवाल, वैभव पोद्दार , कुश ठक्कर के द्वारा बच्चों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया। वही बोस कॉलोनी फ्रेंड्स ग्रुप के द्वारा बच्चों के बीच मिठाइयों एवं उपहार का वितरण किया गया। आज के कार्यक्रम में  अनंत श्रीकृष्ण,  दीपनारायण भट्टाचार्य, अपर्णा दास,राजीव रंजन सिंह, रविन्द्र संघाई, रवि सिंह, एवं जीवन ज्योति विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments