Hot Posts

6/recent/ticker-posts

छठव्रतियों के स्वागत के लिए बनाए गए तोरण द्वार का उद्घाटन दिलीप सिंह ने किया

 


धनबाद:रविवार को श्री श्री छठ पूजा सेवा समिति, स्टार प्रोग्रेसिव क्लब एवं वाल्मीकि पंचायत कमिटी  टेंपल रोड, पुराना बाजार के मंच से मुख्य  अतिथि युवा संघर्ष मोर्चा जनवादी के संस्थापक दिलीप सिंह ने छठ व्रत एवं श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए बने तोरण द्वार का उद्घाटन फीता काट कर किया एवं अस्ता चलगामी सूर्य के पूर्व घाट में जाते हुए छठ व्रतियों के डाले में फल, अगरबत्ती एवं अन्य पूजन सामग्री का   की श्रद्धा के साथ नमन कर वितरण किया। दिलीप सिंह ने कहा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी एक अलग पहचान को स्थापित करते हुए पिछले कई वर्षों से स्टार क्लब द्वारा छठ व्रतियों की सेवा की जा रही है। छठ घाट की साफ- सफाई से लेकर रोशनी की व्यवस्था करते हैं। इस वर्ष भी क्लब की ओर से व्यवस्था की गई है। क्लब की ओर से फल व दूध का भी वितरण किया जाता है।उन्होंने बताया शाम के अर्घ्य और सुबह के अर्घ्य के बेला पर व्रतियों की सुविधा के लिए विशेष सामूहिक स्वच्छता अभियान भी चलाया जाता है।क्लब के सदस्यों ने कहा कि छठ मइया की असीम कृपा से हमें सेवा का मौका मिला है। हमारा प्रयास है कि व्रतियों को कोई दिक्कत न हो। छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा में मुख्य अतिथि दिलीप सिंह, राजेश मुद्रा, अंकित ब्रिजन राम  मनोज समेत स्टार प्रोग्रेसिव क्लब और वाल्मीकि पंचायत कमेटी के  सभी सदस्य सक्रिय थे।



Post a Comment

0 Comments