Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सारथी के स्थापना दिवस पर जलवायु अखड़ा 2026 उत्सव का हुआ सफल आयोजन



धनबाद: सारथी – झारखंड जस्ट ट्रांजिशन नेटवर्क के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर “जलवायु अखड़ा 2026” कार्यक्रम का आयोजन लिटिल बटरफ्लाई प्री स्कूल, गंगा अपार्टमेंट बलियापुर रोड धनबाद  में उत्साह एवं व्यापक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन  सारथी नेटवर्क के 15 सामाजिक संस्थाओं द्वारा किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रजवलित कर जिला परिषद सदस्य उषा महतो, झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के निदेशक शंकर रवानी,अरुण राय एवं वैज्ञानिक राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में  सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यक्रता,पंचायत प्रतिनिधि, सामुदायिक कार्यकर्ता, युवा  आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, न्यायपूर्ण बदलाव, सतत आजीविका, पर्यावरण संरक्षण एवं समुदाय आधारित विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सामूहिक संवाद को मजबूत करना था। चर्चा विशेष रूप से धनबाद जिले की वर्तमान परिस्थितियों एवं स्थानीय परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए की गई। वक्ताओं ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ता दबाव, बदलती आजीविका एवं पर्यावरणीय चुनौतियों का सीधा प्रभाव ग्रामीण एवं वंचित समुदायों पर पड़ रहा है। ऐसे समय में समुदाय आधारित पहल और स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, टिकाऊ खेती, स्वदेशी उपायों को बढ़ावा, नवीकरणीय ऊर्जा, सतत परिवहन एवं सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों पर विशेष चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने स्थानीय स्तर पर सामूहिक प्रयासों को और मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर “सारथी” नेटवर्क की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह झारखंड के विभिन्न सामाजिक संगठनों का साझा मंच है, जो न्यायपूर्ण, हरित एवं समावेशी विकास की दिशा में कार्य कर रहा है। नेटवर्क समुदायों को सशक्त बनाने, नीति संवाद को बढ़ावा देने तथा जलवायु-संवेदनशील विकास मॉडल को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम को सफल बनाने मे मगधेश कुमार,अर्पिता अग्रवाल,गणेश शर्मा,पप्पु पंडित,बिनोद महतो,दीपा रवानी,बेबी प्रियंका,भारती दुबे, प्रियदर्शनी यादव,मालती देवी,रमेश महतो आदि का सरहनीय योगदान रहा.

Post a Comment

0 Comments