धनबाद। गंगा दशहरा के अवसर पर सुदामडीह दामोदर नदी के सूर्य मंदिर घाट पर "दामोदर महोत्सव" मनाया गया।इस अवसर पर दामोदर नदी का पूजन एवं आरती कर दामोदर नदी को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया गया। दामोदर महोत्सव के मुख्य अतिथि दामोदर बचाओ आंदोलन के संयोजक सह आरोग्य भारती के प्रांत पर्यावरण प्रमुख अरुण कुमार राय ने बताया कि दामोदर बचाओ आंदोलन 2006 से लगातार दामोदर महोत्सव मनाते आ रहा है। दामोदर बचाओ आंदोलन के लगातार प्रयास से आज दामोदर औद्योगिक प्रदूषण से मुक्त हुई है।आज सम्पूर्ण झारखंड में दामोदर के उद्गम स्थल चूल्हा पानी से लेकर अंतिम छोर पंचेत तक 47 स्थानों पर आज दामोदर महोत्सव मनाया गया। उद्गम स्थल चूल्हा पानी में झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार ने दामोदर नदी का पूजन आरती कर दामोदर महोत्सव मनाया।
सुदामडीह दामोदर महोत्सव के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री धर्मजीत चौधरी, पप्पू विश्वकर्मा, कार्यक्रम संयोजक पप्पू पंडित (बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड), आरोग्य भारती पर्यावरण संयोजक प्रेमप्रकाश सिंह, आरोग्य भारती के सचिव बिनोद प्रसाद सिंहा,राजेश साव, ममता सिंह, आरती देवी, नुतन देवी, दीपिका देवी, रुबी कुमारी, रिंकी कुमार, मनोज सिंह, अमित सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।
.



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments