Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रीवा में जैन साध्वी की मौत से धनबाद के जैन समाज में आक्रोश, उपायुक्त को सुरक्षा के लिए सौंपा ज्ञापन



Dhanbad।  मध्य प्रदेश के रीवा शहर में आर्यिका श्रुतमति माताजी की विहार के दौरान सिरफिरे कार  ड्राइवर से दुर्घटना से मौत पर आज पूरे भारतवर्ष के जैन समाज ने अपने अपने शहरों में मौन जुलुश निकाला और प्रशासन को एक ज्ञापन दिया जिसमें इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई और जैन साधुओं को विहार के दौरान सुरक्षा प्रदान की जाए यह मांग की गई ।

आज धनबाद जैन समाज ने भी जिलाधिकारी धनबाद  आदित्य रंजन  को ज्ञापन  सौंपा ।जिलाधिकारी महोदय ने समाज को आश्वासन दिया कि आप हमे उनकी विहार की पूर्व सूचना दें हम उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान करेंगे ।आज जिलाधिकारी महोदय से जो हमारा प्रतिनिधिमंडल मिला उसमें  नवीन गोधा, अमित जैन, विनोद जैन, पप्पन जैन ,जीवंधर बाकलीवाल, सुशील बाकलीवाल ,सत्येंद्र जैन ,संतोष जैन, अरिहंत जैन, श्री मति राखी जैन और श्री मति रेणु जैन सम्मिलित थे।

Post a Comment

0 Comments