धनबाद---निरसा। कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के पश्चिम दिशा पोल संख्या 232 डाउन लाइन के रेलवे ट्रैक पर 6 से 7 फीट के लम्बे अजगर साँप की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।चुकी स्थानिए लोग रेल लाइन के एक क्षोर से दुसरे क्षोर जाने के लिए रेलवे लाइन का इस्तेमाल करते हैं कुछ लोगो ने देखा की अजगर साँप घायल अवस्था मे जिसका मुह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया हैं स्थानिए निवासी मुन्ना यादव ने बताया कि रेलवे ट्रैक के आस पास घना जंगल बन गया हैं और रेल विभाग द्वारा कभी साफ सफाई नही कराई जाती है। जिसके कारण जहरीले साँपो का बसेरा हो गया हैं कभी भी दुघटना हो सकती हैं हमे उम्मीद हैं कि और भी साँपो इस जंगल मे हैं, रेलवे इस पर ध्यान देते हुए रेलवे लाईन के दोनों क्षोरो में साफ सफाई करवाए।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments