Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैक मोड़ धनबाद में धूमधाम से श्री श्री मां जगधात्री पूजा मनाया गया



धनबाद।  रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी  बैक मोड़ धनबाद में धूमधाम से श्री श्री मां जगधात्री पुजा मनाया गया। हर साल के भांति इस साल भी बैक मोड रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी में श्री श्री मां जगधात्री  पूजा एवं नवमी आंवला पूजा को लेकर भक्तो का तांता लगा।नियमानुसार नवमी के दिन श्री श्री मां जगधात्री का पूजा आयोजन किया जाता है एक ही दिन तीनों पूजा सप्तमी अष्टमी एवं नवमी की होती है यह पूजा सुबह 6 से  शाम  बजे तक चलती है। पूजा पुरोहित धनंजय भट्टाचार्य  एवं उनके सहयोगी सुमन घोषाल के द्वारा संपन्न की गई । 3000 की संख्या में लोग मां का भोग ग्रहण किया।  पूजा का नेतृत्व डॉक्टर गोपाल चटर्जी अध्यक्ष एवं अधिवक्ता सुजीत चंद्र मल्लिक सचिव के नेतृत्व में संपन्न हुई।

रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी का स्थापना १९३९ सन मे बैंक मोड़ धनबाद मैं हुई थी तभी से लगातार यह पूजा संपन्न होते आ रहा है। इस पूजा को संपन्न करने में आश्रम के सभी सदस्यों का हार्दिक सहयोग रहा। अंत में मां के पूजा का भोग गरीब दुखियों के बीच में वितरित किया गया।



Post a Comment

0 Comments