Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सेवा और संस्कार के सदस्यों ने दिवाली पर गुलगुलिया परिवारों के जिंदगी में दी थोड़ी सी खुशहाली

 


धनबाद : सेवा और संस्कार के सदस्यों ने दिवाली के अवसर पर आज  गुलगुलिया बस्ती भूदा में सभी गुलगुलिया परिवारों के जिंदगी में दी थोड़ी सी खुशहाली देने की कोशिश किया है। सेवा और समर्पण संस्था के सदस्यों ने हमेशा से महिलाओं और लड़कियों के लिए कुछ अलग करते रहती है,इसी संदर्भ में दिवाली के अवसर पर गुलगुलिया बस्ती के महिलाओं को कुछ राशन प्रदान किया गया, ताकि दिवाली पर घर चलाने के लिए बाहर भीख मांगने की जरूरत ना पड़े।

इस राशन से कुछ दिनों का गुजर बसर संभव है,  जिससे कि उसे बाहर भीख मांगने के लिए बाहर निकलना नहीं पड़ेगा।

चुंकि गुलगुलिया बस्तियों के देखरेख के लिए कांग्रेस नेता अनिल पाण्डेय हमेशा है से ही तत्पर रहते हैं, उनसे ही उत्प्रेरित होकर सेवा संस्थान के सदस्यों ने गुलगुलिया बस्ती में राशन का वितरण किया,ताकि ऐसे कार्यक्रम कर कुछ सहयोग करने से उनलोगों के जिंदगी में भी थोड़ी ख़ुशी मिलती है, साथ में जीवन स्तर उँचा बन सके। राशन वितरण कार्यक्रम में सेवा और समर्पण संस्था के अध्यक्ष काजल मित्र झा, सचिव मनीषा सिंह,बबिता सिंह पंकज वर्मा, सोनी वर्मा, चैताली तिवारी, रिंकी सिंह, उम्मीदुला सिंह, मृदुला सिंह, छवि जी, अनीशा सेन मौजूद थे।



 

Post a Comment

0 Comments