धनबाद. भूली पुलिस की सक्रियता से दो अपराधकर्मी हथियार के साथ गिरफ्तार के किए गये। इनकी गिरफ्तारी से अपराध की योजना भी विफल हो गई। आज पुलिस अधिकारियों के साथ एसएसपी संजीव कुमार ने गिरफ्तार अपराधकर्मियों को मीडिया के समक्ष अपने चैंबर में प्रस्तुत किया। एसएसपी ने बताया कि भूली क्षेत्र में एंटी क्राइम को लेकर वाहन चेकिंग लगाई गई थी। इसी क्रम में बाईक पर सवार एक अपराधकर्मी अनुज कुमार शर्मा को पुलिस ने दबोचा। उसके पास से देसी पिस्टल बरामद हुआ। पूछताछ में अनुज ने बताया कि किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना थी जिसके लिए आदित्य नामक व्यक्ति से उसने हथियार लिया था।अनुज की निशानदेही पर आदित्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अनुज बिशुनपुर और आदित्य प्रसाद सिंह सरायढेला का रहनेवाला है। इनके पास से देसी पिस्टल के अलावे गोली और मैगजीन बरामद हुआ है साथ ही एक बाईक भी जब्त की गई है। एसएसपी ने बताया कि अभीतक प्राप्त जानकारी के मुताबिक पकडे गये दोनों अपराधियों का कोई आपराधिक इतिहास नही मिला है। ये दोनों जिस भी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे,उसमे इनके साथ कुछ और भी अपराधी शामिल थे जिनकी भी गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments