धनबाद।प्रकाश पर दिवाली में निर्वाध बिजली देने का वादा करके बिजली विभाग ने दिवाली के दिन उपभोक्ताओं को निराशा और दुखी किया। दिवाली को लेकर जहां घरों से लेकर बाजार में रौनक रही। वर्ल्ड कप में इंडिया का मैच होने के कारण बिजली न होने से मैच का मज़ा किरकिरा हो गया। वहीं बिजली दोपहर से ही गुल रही। बिजली की स्थिति जानने पर जब लोगों ने सब स्टेशन का नंबर लगाया तो नंबर हमेशा की तरह व्यस्त मिला। नया बाजार के सहायक अभियंता ने केवल इतना बताया कि डीवीसी के यार्ड में 33 हजार का तार टूट कर गिर गया है शाम तक बिजली आ जाएगी। लाइन में आई खराबी का असर पूरे शहर की बिजली आपूर्ति पर दिखा। धैया और हीरापुर से सटे इलाकों को कांड्रा ग्रिड सब स्टेशन से बिजली देकर राहत पहुंचाने का काम किया गया।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments