Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मोर मुकुट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साझेदार पर ईडी की छापेमारी शुरू

 



धनबाद : बिहार के बालू खनन में हुई गड़बड़ी में गुरुवार की सुबह ईडी की टीम एक साथ धनबाद में मोर मुकुट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साझेदार सुरेंद्र जिंदल और मिथलेश के आवास तथा कार्यालय पर छापेमारी शुरू कर दी है। अलग-अलग टीमों की जांच में बालू खनन से जुड़ी ब्रॉडसन कमोडिटी प्राइवेट लिमिटेड व मोर मुकुट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड जांच के दायरे में है।मालूम हो कि पूर्व में भी ईडी की टीम ने बालू खनन से जुड़े मामलों में ब्राडसन कमोडिटी प्राइवेट लिमिटेड तथा मोर मुकुट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर तथा साझेदारों के आवास पर छापेमारी की थी। इस मामले में धनबाद के बालू कारोबारी जगनारायण सिंह उर्फ जगन सिंह और उनके पुत्र जेल में हैं।




Post a Comment

0 Comments