Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिले में भय,आतंक एवं अराजक माहौल पर कृष्णा अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति के सदस्य एवं पार्टी के प्रारंभिक सदस्यता से इस्तीफे की पेशकश किया, कहा की विपक्ष अपनी जिम्मेदारियों के निष्पादन करने में पूरी तरह फ़ेल है।

 


धनबाद। जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष और व्यापारी वर्ग से आने वाले कृष्णा अग्रवाल ने भाजपा जिला अध्यक्ष को पत्र लिखकर जिले में कानून व्यवस्था की चिंता जनक स्थिति को देखते हुए पार्टी  की चुप्पी से आहत होकर  पार्टी की सदस्यता से इस्तीफे  की पेशकश किया है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है की अध्यक्ष जी आज जो अपने धनबाद जिले में भय,आतंक एवं अराजक का माहौल है उसमे अपनी संगठन एवं अपने जनप्रतिनिधियों की रहस्यमय चुप्पी,उनकी भूमिका काफी संदेहास्पद एवं चिंतनीय है। खुलेआम अपने वोटरों के साथ पिटाई की जाती है,रंगदारी मांगी जा रही है। खुलेआम धमकियाँ जी जाती है ओर नही देने पर गोलियाँ भी चलाई जाती है। शासन प्रशासन पूरी तरह विफल है ओर विपक्ष में रहते हुए अपना संगठन अपनी जिम्मेदारियों के निष्पादन करने में पूरी तरह फ़ेल है। ऐसे में मैं काफी घुटन एवं शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूँ , जबकि सच्चाई यह है की पिछले तीन दशक से लगातार धनबाद के मतदाता का आशीर्वाद बीजेपी को मिलता रहा है किंतु धनबाद की जनता को भय मुक्त माहौल देने में पार्टी को जिस तरह का आंदोलन एवं धारदार विपक्ष की भूमिका निभानी थी वो आश्चर्यजनक रूप से नही हो पाई जिसके कारण हर स्तर पे आज पार्टी की किरकिरी हो रही है।आपसे आग्रह है मेरा इस्तीफा स्वीकार कर मेरे मन मस्तिष्क का बोझ कम करने का कृपा करें।


पार्टी के सदस्य के रूप में मैं अपनी विचार खुले रूप से बोलने को स्वतंत्र नही हूँ 

मैं भारतीय जनता पार्टी में जिला कार्यसमिति के सदस्य एवं पार्टी के प्रारंभिक सदस्यता से अत्यंत कष्ट और पीड़ा के साथ मैं अपना इस्तीफा दे रहा हूँ। साथ ही बर्तमान समय मे आप संगठन के नेतृत्वकर्ता है आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मैं पार्टी का एक साधारण समर्थक के रूप में संगठन एवं अपने जनप्रतिनिधियों को समय समय पर अपनी भावनाओं एवं विचारों से अवश्य अवगत भी करता रहूँगा। पार्टी के सदस्य के रूप में मैं अपनी बात या विचार खुले रूप से बोलने को स्वतंत्र नही हूँ और न ही पार्टी प्रोटोकॉल इसकी इजाजत देता है।  मैं भारतीय जनता पार्टी रूपी अपने संगठन में एक साधारण सदस्य के रूप में 1997 में  विजय कुमार झा  के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण किया था। सदस्यता ग्रहण के पश्चयात मैं संगठन में बूथ से लेकर जिला एवं राज्य स्तर तक मे कई अलग अलग जिम्मेवारीयों का सफलता पूर्वक निर्वाहन किया। पिछले दो लोकसभा चुनाव 2014 एवं 2019 ओर पिछले कई विधानसभा चुनाव 1999,2004,2009,2014 में मुझे पूरा झरिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 266 बूथों की जिम्मवारी दी जाती रही है और मैंने अपने पूरे विवेक,निष्ठा ओर मेहनत से सफलता पूर्वक चुनावी कार्यो का निष्पादन किया। जिसकी पुष्टि  सांसद एवं झरिया के सभी पूर्व विधायकों से की जा सकती है।



Post a Comment

0 Comments