धनबाद। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का शहीदी गुरु पर्व 16 और 17 दिसंबर को जोड़ा फाटक स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक पुरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। रागी जत्था मोहर सिंह जी जब्दी कला और प्रचारक भाई अमरिंदर सिंह गुरमत मिशनरी कॉलेज रोपड़ अपनी कथा और कीर्तन से संगत को मंत्र मुक्त करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 16 दिसंबर को सुबह 5:00 बजे प्रभात फेरी के साथ होगी, शाम में 7:00 बजे से 9:30 तक धार्मिक दीवान में रागी जथा और प्रचारक गुरु का यश गान करेंगे तत्पश्चात गुरु का लंगर वितरित होगा। 17 दिसंबर को दोपहर में मुख्य दीवान सजेगा जिसमें रागी जत्था और कथा वाचक मनोहर कीर्तन और अपनी वाणी से गुरु के जीवन पर प्रकाश डालेंगे।इसमें गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा के प्रधान बलबीर सिंह राजपाल, सचिव राजेन्द्र सिंघ चावला, जगजीत सिंध, सतपाल सिंघ, रविन्दर सिंघ राजपाल, हरभजन सिंघ, लाल सिंघ राजपाल, कुलदीप सिंह, सर्दुल सिंह इत्यादि सक्रिय है।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments