Dhanbad। झारखंड सरकार के तरफ़ से आम जनता से सीधे जुड़ने के लिए "आपकी सरकार आपके द्वार" अभियान चलाया जा रहा ।आयुष फाउंडेशन धनबाद ने गोरतोपा पंचायत में खुले आसमान के नीचे रह रहे 6 परिवारों के लिए नोडल ऑफिसर से मिल कर सरकार की तरफ से चलाए जा रहे अबुआ आवास योजना के अंतर्गत जमीन उपलब्ध कराने हेतु आवाशक फॉर्म भरकर जमा किया ।सचिव अर्पिता अग्रवाल ने बताया संस्था विगत 3 सालों से इन परिवारों की मदद कर रही ।इन परिवारों का संस्था ने राशन कार्ड बनवाया ,बैंक अकाउंट खुलवाया ,बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया और बीच बीच में काम भी दिलाते रहती है। सचिव अर्पिता अग्रवाल सहित संयोजक आर्टिस्ट गणेश शर्मा का सहयोग रहा।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments