Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जोड़ा फाटक कब्रिस्तान रोड निवासी चावल व्यापारी शिवकुमार यादव ने धनसार थाने में 2.5 लाख रुपए की छीनतई का मामला दर्ज कराया

 




धनबाद। जोड़ा फाटक कब्रिस्तान रोड निवासी चावल व्यापारी शिवकुमार यादव ने धनसार थाने में 2.5 लाख रुपए की छीनतई का मामला दर्ज कराया है। अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि मैं बाजार समिति में अपनी दुकान लक्ष्मी भंडार को रोज की तरह शाम 7 बजे बंद करके  अपनी मोटरसाइकिल gh10 सीसी 5917 से जोड़ा फाटक रोड स्थित गुरुद्वारा के पास पहुंचा तो पीछे से किसी मोटरसाइकिल के द्वारा मुझे धक्का मारा गया जिससे मेरा संतुलन गड़बड़ा गया और कुछ दूर जाकर प्लाई हाउस दुकान के पास मैंने अपना मोटरसाइकिल रोका तो देखा की मोटरसाइकिल में ढाई लाख रुपए और दुकान के जरूरी कागजात गायब थे। घर जाकर उन्होंने यह बात बड़े भाई सत्यदेव प्रसाद यादव को बताया और थाने में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि अपराधियों को वह देखते ही पहचान लेंगे।



Post a Comment

0 Comments