Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मारवाड़ी विकास ट्रस्ट, धनबाद द्वारा राज आंगन परिसर में रिसोर्ट निर्माण कार्य का शुभारंभ आज से किया गया,एक सौ कमरे, 10000 स्क्वायर फीट का बैंक्विट हॉल, 10 हजार स्क्वायर फीट का लोन, प्रत्येक तल पर एक मल्टीपरपज हाल, स्विमिंग पूल, योगा सेंटर से सुसज्जित होगा रिजॉर्ट


Dhanbad।मारवाड़ी विकास ट्रस्ट, धनबाद द्वारा राज आंगन परिसर, धनबाद गोविंदपुर रोड, धनबाद मे (रिलायंस पेट्रोल पंप के बगल में) रिसोर्ट निर्माण कार्य का शुभारंभ आज से किया गया। कार्य शुरू करने के पहले जमीन की पूजा अर्चना सभी सदस्यों द्वारा की गई एवं इस भगवत कार्य की प्रगति में बरकत कामना की गयी। इस अवसर पर ट्रस्ट के लगभग 30 सदस्यगण की उपस्थित थे। आपको बताते हुए यह हर्ष हो रहा है की संस्था में अभी तक 511 ट्रस्टी बन चुके हैं एवं टृसटी बनाने का कार्य जारी है। सभी उपस्थित सदस्यों ने ट्रस्टी बनाने का आश्वासन एवम सामाजिक दान इस भागवत कार्य के लिए इच्छानुसार प्राप्त करने का भी आश्वासन दिया ताकि अगले दो वर्षों के अंदर मारवाड़ी विकास ट्रस्ट इस एमभीटी रिजॉर्ट को समाज को समर्पित कर सके। इस रिजॉर्ट में एक सुन्दरतम होटल की सभी सुविधाए उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा जिसमें लगभग एक सौ कमरे, 10000 स्क्वायर फीट का बैंक्विट हॉल, 10 हजार स्क्वायर फीट का लोन, प्रत्येक तल पर एक मल्टीपरपज हाल, स्विमिंग पूल, योगा सेंटर, 60 लोगों के बैठने का रेस्टोरेंट, 125 गाड़ियों की कार पार्किंग एवं रूफटॉप गार्डन की व्यवस्था करने पर विचार किया गया। रिसोर्ट परिसर में ही एक सुंदर भव्य मंदिर की भी कल्पना की गई ।आप सभी के सहयोग से मारवाड़ी विकास ट्रस्ट ने शहर के बीच में एक जमीन उपलब्ध कराई एवं उसपर निर्माण कार्य शुरू करने का एक प्रयास आज किया गया। मारवाड़ी विकास टृसट पूरे समाज से  प्रार्थना करता है कि वह अपने तन मन धन से इस भागवत कार्य को पूर्ण करने में सहयोग करें और इसी प्रकार की रिसोर्ट की कल्पना पूरे देश में मारवाड़ी समाज के द्वारा बनाने की प्रेरणा प्रदान करें। आज के इस शुभ कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, सचिव अनिल मुकीम, कोषाध्यक्ष विनोद पसारी, सलाहकार योगेंद्र तुलस्यान, राजेंद्र सरिया, सह सचिव मनीष अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश केजरीवाल, सुनील मित्तल, संजय सरिया, अनूप सरिया,शुशील राजगरिया, राजेन्द्र बंसल,  पवन लोधा, नरेश गुप्ता,  रमेश रिटोलिया, संजय अग्रवाल,  सतीश गोयल,  राजेश संघी ,अमित अग्रवाल, उमंग अग्रवाल सहित अन्य सदस्यगण भी उपस्थित होकर इस शुभ कार्य को सफल बनाया। 



Post a Comment

0 Comments